लाइव न्यूज़ :

इलेक्शन कमीशन की सर्वदलीय बैठक जारी, चुनाव सुधार के इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 27, 2018 11:10 IST

चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक में 7 राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय पार्टियों को आमंत्रण भेजा था। इस बैठक में चुनाव खर्च में कमी समेत कई मुद्दों पर विमर्श हो सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अगस्तः चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। भारत में निर्वाचन प्रक्रिया में सतत सुधार के लिए चुनाव आयोग ने सात राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को आमंत्रण भेजा था। इन सभी पार्टियों के प्रतिनिध शामिल होने की उम्मीद है। बैठक के एजेंडे में मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के उपायों, राजनीतिक दलों में संगठन के स्तर पर और उम्मीदवारी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा चुनाव में खर्च की सीमा तय करने सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। 

इसके अलावा राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च की सालाना ऑडिट रिपोर्ट को समय से पेश करने, ऑनलाइन चुनाव प्रचार को बढ़ावा देने तथा मतदान से 48 घंटे पहले सोशल मीडिया पर उम्मीदवार अथवा राजनीतिक दलों के प्रति पूर्वाग्रहपूर्ण अभियान को रोकने के मुद्दों पर भी बैठक में विचार किया जायेगा।

आयोग के एक पदाधिकारी ने कहा, 'चूंकि लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं, ऐसे में यह प्रासंगिक ही है कि चुनाव आयोग सभी दलों से मिलेगा। बैठक के एजेंडे में पेड न्यूज, आचार संहिता का उल्लंघन, भड़काऊ भाषण आदि प्रमुख मुद्दा रहेंगे। चुनाव आयोग दलों को बताएगा कि आम चुनाव से पहले आधुनिक ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की खरीद की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।'

PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत