लाइव न्यूज़ :

सर्वदलीय बैठक: भाजपा-कांग्रेस ने परीक्षण बढ़ाने की मांग की, AAP ने उठाया बाहरी लोगों का मुद्दा

By भाषा | Updated: June 10, 2020 01:54 IST

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बैठक में दावा किया कि तीन जून के बाद कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और यहां रोजाना बहुत कम लोगों का परीक्षण हो रहा है जो एक ‘खतरनाक स्थिति’ है। उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘ दिल्ली परीक्षण के मोर्चे पर विफल रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलायी गयी पहली सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षण बढ़ाए जाएं

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलायी गयी पहली सर्वदलीय बैठक में भाजपा और कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षण बढ़ाए जाएं जबकि सत्तारूढ़ आम आदमी पाटी (आप) ने यहां के अस्पतालों में इलाज के लिए बाहर से आने वाले मरीजों का मुद्दा उठाया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 परीक्षण तथा प्रभावितों के लिए अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्कूल और मेट्रो सेवाएं नहीं बहाल की जाएं तथा सरकार को मॉल को खोलने देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बैठक में दावा किया कि तीन जून के बाद कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और यहां रोजाना बहुत कम लोगों का परीक्षण हो रहा है जो एक ‘खतरनाक स्थिति’ है। उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘ दिल्ली परीक्षण के मोर्चे पर विफल रही है।’’

यह बैठक ऐसे वक्त हुई है जब एक दिन पहले ही उपराज्यपाल ने निजी और दिल्ली सरकार के अस्पतालों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने तथा केंद्र सरकार के अस्पतालों को बाहरियों के लिए छोड़ देने के फैसले को पलट दिया।

आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इलाज के लिए दिल्ली के बाहर से आये मरीजों का मुद्दा उठाया और जानना चाहा कि शहर कैसे दबाव से निपटेगा। सिंह ने कहा, ‘‘ जब मैंने उपराज्यपाल से पूछा कि देशभर से आने वाले लोगों के लिए क्या कोई इंतजाम किया गया है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो