लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण 3 हफ्ते से फंसी बारात, गांव वालों ने कहा- ये शादी हम कभी नहीं भूल पाएंगे

By भाषा | Updated: April 13, 2020 14:05 IST

देश में लगे लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। लॉकडाउन जारी रखने पर आज किसी बड़े फैसले का ऐलान हो सकता है। हालांकि कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी मेहमानों का कोरोना वायरस की जांच की गई और सभी के नतीजे निगेटिव रहे। मेहमानों के लिए जिला प्रशासन एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहा है।

अलीगढ़:  उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता-पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही। झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

सावित्री के माता पिता और परिवार के अन्य लोग विवाह में आए मेहमानों का तीन हफ्ते से ख्याल रख रहे हैं और यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। मेहमानों के लिए जिला प्रशासन एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहा है जबकि उनके खाने-पीने का बाकी इंतजाम सावित्री के माता-पिता और गांव वाले देख रहे हैं।

बारातियों ने बताया कि उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर इतना रुकना पड़ जाएगा। सभी मेहमानों का कोरोना वायरस की जांच की गई और सभी के नतीजे निगेटिव रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं