लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: किसानों ने 800 आवारा गायों को स्कूल में किया बंद, मोदी-योगी सरकार से गौशाला बनाने की मांग 

By धीरज पाल | Updated: December 27, 2018 09:48 IST

अलीगढ़ के डीएम सीबी सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिली हैं कि ग्रामीणों ने आवारा गायों को स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया है। मैंने एसडीएम को गोराई का दौरा करने का निर्देश दिया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आवारा गायों द्वारा नुकसान कर रहे फसलों को देखते हुए किसानों ने बड़ा कदम उठाया है। अलीगढ़ के गोराई में एक स्कूल और प्राथमिक स्वास्थय केंद्र के अंदर करीब 700-800 गायों को बंद कर दिया है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक इन गायों को 24 और 25 दिसंबर को  बंद किया गया है। इस घटना को लेकर किसानों का कहना है कि गाय फसलों को नष्ट कर रही हैं। वहीं, उन्होंने गायों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार से गायों के लिए गोशाला बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

इसे लेकर अलीगढ़ के डीएम सीबी सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिली हैं कि ग्रामीणों ने आवारा गायों को स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया है। मैंने एसडीएम को गोराई का दौरा करने का निर्देश दिया है। समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। हम विभिन्न गांवों में गाय आश्रयों के निर्माण की प्रक्रिया में हैं। 

इससे पहले अलीगढ़ में आवारा गायों को लेकर जा रहे ट्रक की सूचना पाकर कुछ लोगों ने वाहनों पर हमला किया था। इस मामले में SSP अलीगढ़ एके साहनी ने कहा कि इन आवारा गायों को प्रशासन द्वारा गौशाला में ले जाया जा रहा था लेकिन कुछ लोगों ने व्हाट्एप के माध्यम से अफवाहें फैलाई की इसे जबर्दस्ती लेकर जा रहे थे। इस मामले में 4 लोगों गिरफ्तार कर दिया गया है।  

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम