लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि आपने बैंक अकाउंट में कितने पैसे हैं, मिला ये जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 24, 2019 09:55 IST

फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया है। इसमें उन्होंने चुनाव और राजनीति से इतर पीएम मोदी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बात की। इसका प्रसारण बुधवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैंक खाते में कितने पैसे हैं? आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा होती होगी। बुधवार को फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से यह सवाल पूछ लिया। अक्षय ने कहा, 'मैंने सुना है कि जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यालय छोड़ रहे थे तो आपके खाते में 21 लाख रुपये थे और आपने सारे पैसे अपने स्टॉफ को दे दिए थे। इस वक्त आपके खाते में कितने पैसे हैं?'

इस बात के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने कभी अपना बैंक अकाउंट देखा नहीं था तो गुजरात से आने से पहले अफसरों को बुलाया और बोला कि मैं ये पैसे दे देना चाहता हूं। मैं इसे ले जाकर करूंगा क्या तो एक सीनियर अफसर को लेकर आए और 3 लोग थे। उन्होंने कहा कि आपको जरूरत न पड़े लेकिन कोर्ट केस चल रहे हैं वकील की जरूरत होगी तो इस अकाउंट को रख लो। उसमें से मैंने 21 लाख रुपये जो ड्राइवर चपरासी हैं उनकी बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा के लिए खर्च करना है और गुजरात सरकार ने फाउंडेशन बनाया है तो उसको खर्च कर रहे हैं। एमएलए के तौर पर मुझे प्लॉट मिला था पता चला मामला सुप्रीम कोर्ट में लटका है तो जब क्लियर हो जाएगा तो मैंने कहा है कि इसे पार्टी को दे देना।' '

अक्षय कुमार ने पूछा कि क्या आप मंथली सैलरी से अपनी मां को कुछ भेजते हैं? पीएम मोदी ने कहा कि आज भी मेरी मां मिलने पर खुद मुझे पैसा देती हैं। मेरा परिवार मुझसे कोई मदद नहीं लेता।

इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने पीएम मोदी से उनके ड्रेसिंग से लेकर उनके सोने की बात को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कीजिए- इंटरव्यू Highlights: पीएम मोदी जब रिटायर होंगे तो क्या करेंगे, अक्षय कुमार के सवाल पर प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे?

अक्षय कुमार ने पूछा कि पीएम मोदी रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे। इसके जबाव में पीएम मोदी ने कहा, 'हम लोगों की एक मीटिंग थी। अटल-आडवाणी-प्रमोद महाजन इत्यादि थे। किसी ने कहा कि अगर राजनीति नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। मैंने कहा कि मेरे लिए जिम्मेवारी ही जिंदगी है। ना कभी मेरे मन में विचार आया और ना मैं कभी सोचता हूं। मैं जीवन का आखिरी पल किसी ना किसी मिशन में ही खपाउँगा। मुझे और कुछ आता ही नहीं है। मुझे अनुशासन पसंद हैं।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी