लाइव न्यूज़ :

सपा नेता के विवादित बोल - सीएम योगी ने करवाया है बंगले में तोड़फोड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 09:28 IST

सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले को छोड़ने के बाद उसके हालत की तस्वीरें सोशल मीडिया में बेहद चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कल तक गुलजार रहने वाला यह बंगला आज बिलकुल उजड़ चुका है.

Open in App

लखनऊ, 11 जून: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते शनिवार से उजड़े हुए बंगले की तस्वीरें और वीडियो बरबस सबका ध्यान अपनी ओर खींच ले रहा है और सोशल मीडिया में बहस का मुद्दा बना हुआ है। शनिवार को अखलेश यादव ने 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले की चाभियां राज्य सम्पत्ति विभाग के कर्मचारियों को सौप दी थीं। उनके जाने के बाद जब जांच पड़ताल के लिए टीम बंगले पर पहुंची तो उसकी अवस्था देख कर सभी अधिकारी अवाक रह गए। बंगले की ताज़ा तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगो ने अखिलेश यादव की आलोचना करना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने अपने ऊपर हुए इस हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है, उन्होंने सरकारी अधिकारियों से उनकी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए बंगले में हुए तोड़फोड़ के लिस्ट की मांग कर दी है।

रविवार को सपा के एक वरिष्ठ नेता और एमएलसी सुनील यादव ने इस विवाद का जिम्मेदार सीएम योगी आदित्यनाथ को करार देते हुए कहा कि योगी के निर्देश पर बंगले में तोड़फोड़ करवायी गयी है और आरोप सपा नेता अखिलेश यादव पर मढ़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ योगी जनता में अखिलेश यादव जी की इमेज ख़राब करना चाहते हैं इसके चलते ये तोड़फोड़ किया गया।

पलटवार करते हुए बीजेपी रस्कार के नेता और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बंगले में हुई तोड़फोड़ को सुप्रीम कोर्ट की आज्ञा की अवहेलना करार दिया है। उनके अनुसार सरकरी आवास के किसी भी सामान को तोड़ा या उखाड़ा नहीं जा सकता क्यूंकि यह सरकारी सम्पत्ति है। अखिलेश यादव ने ऐसा कर के कोर्ट की आज्ञा का उल्लंघन किया है और इसकी सरकारी जांच होनी चाहिए।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया