उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का प्रहार, कहा- पुलिस से लिए जा रहे हैं राजनीतिक काम

By रुस्तम राणा | Published: April 24, 2022 05:16 PM2022-04-24T17:16:57+5:302022-04-24T17:16:57+5:30

यूपी की पुलिस व्यवस्था पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कई जगहों पर पुलिस पर सवाल उठे हैं। पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे हैं। राज्य चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं।

Akhilesh Yadav slams Yogi Govt over Law and Order | उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का प्रहार, कहा- पुलिस से लिए जा रहे हैं राजनीतिक काम

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का प्रहार, कहा- पुलिस से लिए जा रहे हैं राजनीतिक काम

Highlightsसपा प्रमुख ने कहा- सरकार को चुनाव जिताने के लिए दी गई थी पुलिस को जिम्मेदारीपलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा- लाशों पर रोटियां सेंकने चले जाते हैं अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार के द्वारा पुलिस से राजनीतिक काम लिए जा रहे हैं। दरअसल, रविवार को सपा प्रमुख मृतक महिला दरोगा के परिवार से मिलने गोसाईंगंज पहुंचे। अमेठी जिले में तैनात महिला दरोगा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था।

अखिलेश यादव ने महिला दरोगा के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, कई जगहों पर पुलिस पर सवाल उठे हैं। पुलिस से पॉलिटिकल काम लिए जा रहे हैं। राज्य चुनावों में भी पुलिस की ज़िम्मेदारी थी कि सरकार को चुनाव जिताएं। जो लोग क़ानून व्यवस्था के नाम पर सरकार में आए उनको जवाब देना चाहिए कि एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कैसे हुई।

वहीं बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा, चुनाव परिणाम से अखिलेश यादव ने कुछ नहीं सीखा। वह उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं जाते लेकिन जहां उनको सजातीय दिखाई पड़ती है, वहां तुरंत लाश पर रोटियां सेकने चले जाते हैं। अखिलेश यादव को अपनी राजनीति के तरीके बदलने पड़ेंगे और जाती का चश्मा उतारना पड़ेगा।

दरअसल, अखिलेश यादव जिस परिवार के 5 सदस्यों की हत्या का जिक्र करते हुए पुलिस पर सवाल उठा रहे थे। दरअसल वह घटना प्रयागराज की है। यहां थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने घर को भी आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।  

Web Title: Akhilesh Yadav slams Yogi Govt over Law and Order

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे