लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल के साथ आने के लिए अखिलेश ने रखी शर्त, पहले सीटों का बंटवारा हो जाए

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 12:48 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशीट शेयरिंग के बाद न्याय यात्रा में शामिल होगी समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मिला था न्योता उत्तर प्रदेश में चल रही है राहुल की न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा। उस समय समाजवादी पार्टी न्याय यात्रा में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि अभी बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आई हैं और इधर से भी गई हैं।

मालूम हो कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला था। कांग्रेस के आमंत्रण को अखिलेश यादव ने स्वीकार भी किया था। लेकिन, अब अखिलेश ने कहा है कि पहले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सीट शेयरिंग का फॉर्मूला जारी करे।

प्रतापगढ़ पहुंची राहुल गांधी की यात्रा

मणिपुर से शुरू हुई राहलु गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम बंगाल, बिहार से होते हुए अब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंच चुकी है। राहुल गांधी की यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो चुके हैं। कांग्रेस के अनुसार बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यह यात्रा अमेठी पहुंचेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। 

लोगों ने बताया बेरोजगारी बहुत है

प्रतापगढ़ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बीजेपी और आरएसएस नफरत और हिंसा फैला रही है। जाति के आधार पर एक दूसरे को लड़वाने का काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश का युवा अपना सपना पूरा करने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।सुविधाओं के बिना रोज घंटों पढ़कर, जी-तोड़ मेहनत करने के बाद आज युवा को क्या मिलता है पेपरलीक। हाल ही में लाखों युवाओं ने आरओ-एआरओ और पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दी। आखिर में पता चला कि पेपरलीक हो गया। बीजेपी सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशSamajwadiअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी