लाइव न्यूज़ :

हमारे काम का क्रेडिट ले रही है बीजेपी, राजनीति में हम नहीं सीख पाएं मार्केटिंग: अखिलेश यादव

By धीरज पाल | Updated: September 15, 2018 15:03 IST

Akhilesh Yadav Press Conference Live Updates in Hindi:अखिलेश ने महागठबंधन पर कहा कि जब बीजेपी 40 दलों के साथ चल सकती है तो हम क्यों नहीं। देश नौकरी की हालत खस्ती है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर:उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज योगी और मोदी सरकार पर धावा बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर धावा बोलते हुए कहा कि देश को अब नया पीएम चाहिए। बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेल महंगा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप से मोदी जी अपना तस्वीर हटाएं। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और एक्सप्रेस-वे व मेट्रो को लेकर सरकार पर जमकर धावा बोला। 

योगी के बयान पर अखिलेश का पटलवार

आजतक के माइंड रॉक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी। अखिलेश ने हाल ही मे गन्ना पर योगी के बयान को लेकर कहा कि योगी काम नहीं कर रहे हैं और वे कहते हैं कि गन्ना से डायबटिज बढ़ता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि  यूपी के बाई पोल्स का रिजल्ट आपने देखा होगा। जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने ही घर में हार गए। यूपी की जनता बीजेपी को हराने को तैयार है। सीएम योगी पर धावा बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में हुई इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है। यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने प्रश्न किया कि सबसे ज्यादा अपराध कहां हुआ है।   

महागठबंध पर बोले अखिलेश

अखिलेश ने महागठबंधन पर कहा कि जब बीजेपी 40 दलों के साथ चल सकती है तो हम क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि साल 2014 का चुनाव बीजेपी जाति के नाम पर जीती है। राजनीति में हम मार्केटिंग नहीं सीख पाएं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस और लखनऊ में मेट्रों की देन समाजवादी पार्टी की है। देश में 40 लाख महिलाएं वेश्यावृति में काम करती हैं। यूपी में नौकरी की हालात खस्ती है। साल 2019 के चुनाव में गठबंधन दल ई-साइकिल पर सवार होंगे ।

दोबारा नहीं आएगी बीजेपी सरकार

अखिलेश ने कहा कि घबराइए नहीं तो बीजेपी दोबारा नहीं आएगी। नोटबंदी के दौरान हुई मौत का जिम्मेदार कौन है। पीएम ने सभी के जेब से पैसे निकाल रहे है। देश को नया पीएम चाहिए। इस पीएम ने देश की जनता को गुमराह कर दिया है। राहुल गांधी से दोस्ती को लेकर कहा कि मैं जिससे दोस्ती कर लेता हुं जल्दी नहीं छोड़ता हुं

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण