लाइव न्यूज़ :

'क्या सरकार ये स्वीकार करेगी कि उसी के प्रशासन की गलती से जान गई', अखिलेश यादव ने कानपुर की घटना पर योगी सरकार के घेरा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 21, 2023 17:51 IST

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंजकहा- हजारों करोड़ रुपये खर्च करके टेंट सिटी बनी थी उसमें कोई निवेशक नहीं रुकाकहा- सरकार ने गरीबों पर बुलडोजर चलाया

लखनऊ: कानपुर देहात में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई मां-बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "क्या सरकार ये स्वीकार करेगी कि उसी की गलती से बुलडोजर चला, उसी के प्रशासन की गलती से जान गयी।  दुनिया में एक उदहारण दे दो जहां गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर चला हो।" 

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाली और मीडिया को डराने वाली सरकार की इस कार्यवाही की तस्‍वीरें पूरी दुनिया के सामने आ रही हैं, ऐसे में कोई निवेशक इस राज्य में निवेश करने के लिये नहीं आएगा।"

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी सपना दिखा रही है कि 40 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतारा जाएगा। जिस सरकार ने गरीबों पर बुलडोजर चला दिया हो, उसकी तस्वीरें दुनिया में जा रही हैं। आप (बीजेपी) बीबीसी जैसी संस्था पर छापा मारेंगे और मीडिया को डराएंगे तो क्या उम्मीद करते हैं कि दुनिया के लोग आपके यहां निवेश करने आएंगे? निवेशक सम्मेलन में निवेशक आये और घूमकर चले गए। सरकार यह नहीं बताएगी कि निवेशकों के ठहरने के लिये जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके टेंट सिटी बनी थी उसमें कोई भी नहीं रुका था। आप पता करिए, कितने निवेशक उनमें रुके थे। सब खाली ही थे।"

इसके बाद अखिलेश यादव लखनऊ में आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष जनाब हजरत सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ के परिजनों से मुलाकात की।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJPलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए