लाइव न्यूज़ :

पत्रकार से बोले अखिलेश यादव- आखिरी बार आपके चैनल पर बैठा हूं, वीडियो शेयर कर भाजपा ने कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2022 18:29 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाल ही में पत्रकार से कहते हुए नजर आए कि वो उनके टीवी चैनल के साथ आखिरी इंटरव्यू कर रहे हैं, इसके बाद वो कभी उनके चैनल पर नहीं बैठेंगे। वहीं, यादव के इस बयान पर भाजपा ने उनपर तंज कसा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा का बिगुल बज चुका हैअखिलेश यादव पर भाजपा ने कसा तंजयादव को लेकर भाजपा ने कहा कि वो चुनाव में दिख रही हार से बौखला गए हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन अभी भी तमाम नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया, जिसमें वो एक टीवी पत्रकार को कहा कि अब वो उनके चैनल पर नहीं बैठेंगे। वहीं, यादव के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर तंज कसा और कहा कि वो चुनाव में दिख रही हार से बौखला गए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव न्यूज़ चैनल टीवी9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वो एक एंकर से नाराज हो गए और कहने लगे कि अब आपका टाइम खत्म हो गया है, इसलिए मैं जाना चाहता हूं और मैं अब आपके चैनल पर कभी नहीं बैठूंगा। ये मेरा आखिरी इंटरव्यू है, इसके मैं नहीं बैठूंगा। इसके बाद जब एंकर ने यादव से दोबारा सवाल किया तो उन्हें गुस्सा आ गया। ऐसे में वो कहते नजर आए को आप लोग बायस्ड हैं। मैं नहीं बैठूंगा। 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि यूपी में विकास को लेकर आप कुछ नहीं पूछ रहे और भाजपा में जो अपराधी हैं, उनका नाम भी नहीं ले रहे। यूपी को जिस तरह से बर्बाद किया गया, आपने उसके बारे में सवाल नहीं किया। बाद में अखिलेश यादव एंकर से ये भी कहते हुए नजर आए कि आपने तो आधे घंटे का समय मांगा था और मैं इससे अधिक नहीं बैठूंगा। मेरा समय हो चुका है, इसलिए मैं जा रहा हूं।

क्या बोली भाजपा?

वहीं, अखिलेश यादव के इस इंटरव्यू को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा ने ट्वीट किया है। ट्वीट में एक छोटा का वीडियो भी है। वहीं, कैप्शन में लिखा है, "चुनाव में दिखती साफ हार से अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उन्हें पता चल चुका है कि वो हार रहे हैं। इस वजह से गुस्सा उनकी नाक पर साफ दिखाई दे रहा है।" बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए