लाइव न्यूज़ :

'साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है', पीएम नरेंद्र मोदी के 'साइकिल पर बम' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2022 10:54 IST

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें आश्चर्य है कि आतंकियों ने बम रखने के लिए साइकिल का इस्तेमाल क्यों किया था?

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि साइकल आम जनों का विमान है और ग्रामीण भारत का अभिमान है।पीएम नरेंद्र मोदी के हरदोई में चुनावी भाषण में दिए बयान पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब।पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट में आए फैसले का जिक्र करते हुए कहा था- मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने (आतंकवादी) साइकिल क्यों चुना?

लखनऊ: अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक रैली में 'आतंकियों द्वारा साइकिल चुनने' वाले बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि 'साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है।' अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि साइकल आम जनों का विमान है और ग्रामीण भारत का अभिमान है।

अखिलेश ने रविवार देर रात एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल, महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।'

पीएम मोदी ने साइकिल को लेकर क्या कहा था?

पीएम मोदी ने रविवार को हरदोई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अहमदाबाद सीरियल धमाके में सजा पाए 49 आतंकियों का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने रैली में कहा था, 'आज मैं इसका जिक्र इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कुछ राजनीतिक दल आतंकवादियों पर मेहरबान रहे हैं। विस्फोट दो तरह से किए गए थे। पहला शहर में 50-60 स्थानों पर था और फिर दो घंटे के बाद एक विस्फोट अस्पताल के एक वाहन में हुआ, जहां रिश्तेदार, अधिकारी और नेता जा रहे थे। वहां भी कई लोगों की मौत हुई।'

पीएम ने आगे कहा, 'शुरुआती धमाकों में बम साइकिल पर रखे हुए थे...मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने (आतंकवादी) साइकिल क्यों चुना?'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि 2012 में सपा जब उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई तो आतंकवादियों पर से बम धमाकों का मुकदमा वापस लेने का फैसला किया था।

पीएम मोदी ने सपा पर गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ में बम धमाकों के आरोपियों से मुकदमा वापस लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालतों ने सपा की साजिश नहीं चलने दी और आतंकी को सजा सुनाई। मोदी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने कई आतंकियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था। 

उन्‍होंने सवाल उठाया कि ‘क्‍या आतंकवादियों को बचाने का ये खेल ठीक है?’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस नेताओं का रवैया और खतरनाक रहा है, ये लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते और बाटला हाउस में आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण