लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, सपा-बसपा को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 10:30 IST

अखिलेश यादव ने महागठबंधन (SP-BSP-RLD) को कांग्रेस का बी टीम कहे जाने पर कहा, ''बीजेपी ने कांग्रेस से ही विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग करना सीखा है।''

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन इस बार अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। 

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी ( BSP) को कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता है। राहुल गांधी ने बाराबंकी में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि इनका नियंत्रण नरेन्द्र मोदी के हाथ में है। पीएम इन पर दबाव डाल सकते हैं लेकिन मुझ पर नहीं डाल सकते। 

अखिलेश यादव ने इस बयान पर तंज कसते हुए कहा,  ''हमपर कोई नियंत्रण नहीं कर सकता है, हमे राजनैतिक दल है... सपा, बसपा और आरएलडी का गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टी को उत्तर प्रदेश में झटका देने जा रहा है। आप देखिए हमारा गठबंधन ही बीजेपी की बुरी नीतियो को रोकेगा।''

अखिलेश यादव ने कहा, ''बीजेपी ने कांग्रेस से ही विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग करना सीखा है।'' अखिलेश यादव ने ये बयान महागठबंधन को कांग्रेस का बी टीम कहे जाने पर दिया है। 

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं, इनमें कोई अंतर नहीं है, जो बीजेपी है वही कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वही बीजेपी है।

अखिलेश यादव ने कहा है, "मैं लोकसभा में सपा के सांसदों की संख्या को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना चाहता हूं। मैं उन लोगों में शामिल होना चाहता हूं, जो देश के लिए नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि केंद्र की अगली सरकार के गठन में उत्तर प्रदेश का योगदान हो।" 

यूपी में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन इस बार अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील