लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती है', अखिलेश यादव ने हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: January 28, 2023 17:50 IST

अखिलेश यादव जब लखनऊ में गोमती नदी के किनारे मां पीतांबरा मंदिर में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे तब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया और साथ ही काले झंडे भी दिखाए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाकहा- बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती हैकहा- आज भी कुछ लोग 'मंदिर-प्रवेश' का अधिकार हर किसी को नहीं देना चाहते हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे मां पीतांबरा मंदिर में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे। अखिलेश यादव जब पीतांबरा मंदिर पहुंचे तब हिंदू महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर विरोध किया और साथ ही काले झंडे भी दिखाए।

हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद नाराज अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया और कहा कि बीजेपी ने यहां गुंडे भेजे थे, बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती है। अखिलेश यादव ने बाद में ट्वीट करते हुए कहा, "आज भी कुछ लोग 'मंदिर-प्रवेश' का अधिकार हर किसी को नहीं देना चाहते हैं। सच तो ये है कि जो किसी को मंदिर जाने से रोके, वो अधर्मी है क्योंकि वो धर्म के मार्ग में बाधा बन रहा है।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन और पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन ने पहले ही यहां से पुलिस और पीएसी हटा ली थी। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग किसी के भी साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को इस बात की तकलीफ है कि हम गुरु और संतों से आशीर्वाद लेने क्यों जा रहे हैं।

इस दौरान अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में भी बात की और कहा कि मैंने स्वामी प्रसाद मौर्य से कहा है कि वे जाति आधारित जनगणना को लेकर आंदोलन में आगे बढ़ें। अखिलेश यादव ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कुछ नहीं कहा और चुप्पी साध ली।

बता दें कि अखिलेश यादव का हिंदू संगठनों द्वारा विरोध भी स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के कारण ही था। दरअसल रामचरितमानस पर टिप्पणी करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था, "रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते।"

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPलखनऊस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष