लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, इस्कॉन पर आरोप को किसी बड़े षड्यंत्र का संकेत बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 27, 2023 17:16 IST

एक वीडियो में मेनका गांधी को यह कहते सुना गया कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज, वे गौशालाओं का रखरखाव करते हैं और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ प्राप्त करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेनका गांधी ने इस्कॉन पर गंभीर आरोप लगाए थेसपा प्रमुख अखिलेश ने जताई नाराजगीकहा-आरोप किसी बड़े षडयंत्र का हिस्सा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मेनका गांधी ने  इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे अपनी गौशालाओं से गायों को कसाईयों को बेचते हैं। मेनका गांधी के आरोपों के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। अखिलेश ने मेनका गांधी के आरोपों को किसी बड़े षडयंत्र का हिस्सा बताया है।

सपा प्रमुख ने कहा, "भाजपाइयों ने पहले भूमाफ़ियों से मिलकर राधास्वामी सत्संग को निशाना बनाया और भाजपा के लोग अब गोपालक भगवान कृष्ण के उपासकों पर ही कसाइयों को गाय बेचने का वीभत्स आरोप लगा रहे हैं। विश्वभर के ISKCON के अनुयायी इस आरोप से व्यथित और दुखी हैं। भाजपा सरकार को स्पष्टीकरण देना ही होगा क्योंकि इसका संबंध सिर्फ़ प्रदेश व देश से ही नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय छवि से भी है क्योंकि कृष्ण चेतना को समर्पित ISKCON का विस्तार सम्पूर्ण विश्व में है। जनता का सवाल ये है कि भाजपा के लोग किस वजह से समाज में ऐसा वैमनस्य फैलाना चाहते हैं और किसके कहने पर? इस्कॉन पर आरोप किसी बड़े षड्यंत्र का संकेत है।" बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनक गांधी एक पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं और पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर रहती हैं। एक वीडियो में मेनका गांधी को यह कहते सुना गया कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज, वे गौशालाओं का रखरखाव करते हैं और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ प्राप्त करते हैं। 

मेनका गांधी ने आगे कहा, "मैंने अभी उनकी अनंतपुर गौशाला का दौरा किया। पूरी डेयरी में एक भी दूध ना देने वाली गाय नहीं थी। वहां एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए थे। इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाईयों को बेच रहा है। वे जितना करते हैं उतना कोई नहीं करता। और वे सड़कों पर 'हरे राम हरे कृष्ण' गाते रहते हैं।" 

हालांकि मेनका के आरोपों का इस्कान ने खंडन किया है।  इस्कॉन ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवमेनका गाँधीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?