लाइव न्यूज़ :

"मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव", केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: March 23, 2023 13:03 IST

अखिलेश यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने वाले इस बयान पर कि सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें जेल भेज देगी, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ''जो लोग भी गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें।यही नहीं केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बयानबाजी छोड़ अपनी पार्टी के काम पर ध्यान रखने की सलाह दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने गुरुवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति 'जहर' भरा है और वह उनकी 'हत्या' भी करा सकते हैं। 

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने क्या आरोप लगाए है

मामले में बोलते हुए मौर्य ने गुरुवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा है कि ''मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है। मैं कभी भी अखिलेश यादव जी को श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे—किनसे मिली भगत करके उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें।'' 

उनसे पूछा गया था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य तो शूद्र हैं, और वह उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते। 

पार्टी के काम में दें ध्यान....बयानबाजी से बचें- यूपी के उपमुख्यमंत्री ने

 केशव प्रसाद मौर्य ने यादव को उनकी पार्टी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया तो हो ही जाएगा लेकिन पार्टी के काम में ध्यान दें और इस प्रकार की बयानबाजी करके उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उनके नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 100 से अधिक सीटें जीतीं थीं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अब उनके पतन का समय आ गया है।'' 

अखिलेश यादव को जेल भेजने वाले सपा प्रमुख के दावे पर क्या बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''जो लोग भी गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।''  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत