लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का बंगला पाने के लिए योगी आदित्यानाथ के दो मंत्रियों में होड़, किसे मिलेगी हवेली?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 14:14 IST

अखिलेश यादव ने हाल ही में कोर्ट के आदेश पर सरकारी बंगला खाली किया था।

Open in App

लखनऊ, 22 जून (रिपोर्ट- मीना कमल):  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बंगला पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं में होड़ है। योगी सरकार के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने फिर अपनी नई इच्छा जाहिर की है। उन्हे अपना सरकारी बंगला रास नहीं आ रहा है और उनकी नजर उस सरकारी हवेली पर है, जिसे पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खाली करके राज्य संपत्ति विभाग को सौंपा है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और राज्य संपत्ति विभाग के प्रमुख सचिव को लिखी चिठ्ठी में सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि उनका बंगला कैम्प कार्यालय के स्टाफ एवं आने जाने वालों के लिए छोटा पड़ता है।

ऐसे में उन्हें अखिलेश यादव का 4 विक्र मादित्य वाली हवेली आवंटित कर दी जाए। हालांकि राज्य संपत्ति अधिकारी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से खाली कराए गए बंगले काफी बड़े होने के साथ-साथ विशिष्ट श्रेणी में आते है। जिस कारण आवंटन की सामान्य प्रक्रि या के तहत ये बंगले किसी मंत्री को आवंटन नही किया जा सकते। विदित हो कि स्वास्थ मंत्री इससे पहले बड़ी एलईडी टीवी और लैपटॉप सहित अपनी अन्य तमाम डिमांड पूरी करा चुके हैं।

अखिलेश पर साधते रहे हैं निशाना

स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भले ही अखिलेश यादव के पुराने सरकारी बंगले को लेकर दावा ठोक रहे हैं, लेकिन इसी बंगले को लेकर वह अखिलेश यादव पर निशाना भी साधते रहे हैं कि इतना बड़ा आवास बनाने में फुजूलखर्ची हुई है। 

केशव की भी है नजर

पूर्व मुख्यमंत्रियों के इन बंगलों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भी निगाह है। उधर ब्यूरोक्रेसी अखिलेश यादव वाले बंगले को सरकार के सब से बड़े अफसर मुख्य सचिव के लिए रिजर्व रखना चाहती है।

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल