लाइव न्यूज़ :

BJP पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-वह जिस संस्कृति को छोड़कर जा रही, कल उसे भी उसका सामना करना पड़ेगा

By भाषा | Updated: January 6, 2019 18:47 IST

अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में खुद पर सीबीआई जांच की आंच पड़ने की आशंका के सवाल पर कहा ‘‘सपा इस कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीते।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में हुए कथित अवैध खनन मामले पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद खुद से पूछताछ की आशंका के बारे में रविवार को कहा कि वह सीबीआई को जवाब देने के लिये तैयार हैं, मगर भाजपा यह याद रखे कि वह जिस संस्कृति को छोड़कर जा रही है, कल उसे भी उसका सामना करना पड़ेगा।

अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में खुद पर सीबीआई जांच की आंच पड़ने की आशंका के सवाल पर कहा ‘‘सपा इस कोशिश में है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीते। जो हमें रोकना चाहते हैं, उनके पास सीबीआई है। एक बार कांग्रेस ने सीबीआई जांच करायी थी, तब भी पूछताछ हुई थी। अगर भाजपा यह सब करा रही है और सीबीआई पूछताछ करेगी तो हम जवाब देंगे। मगर जनता भाजपा को जवाब देने के लिये तैयार है।’’ 

उन्होंने कहा ‘‘आखिर सीबीआई छापेमारी क्यों कर रही है। जो पूछना है हमसे पूछ ले, लेकिन भाजपा के लोग यह याद रखें कि जो संस्कृति वे छोड़कर जा रहे हैं, उसका कल उन्हें भी सामना करना पड़ेगा।’’ 

अखिलेश ने तंज भरे लहजे में कहा कि अब तो सीबीआई को बताना पड़ेगा कि हमने गठबंधन में कितनी-कितनी सीटें बांटी हैं। ‘‘मुझे खुशी है इस बात की कि कम से कम भाजपा ने अपना रंग दिखा दिया। पहले कांग्रेस ने हमें सीबीआई से मिलने का मौका दिया था। इस बार भाजपा यह मौका दे रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार ही खत्म कर दिया। भाजपा चाहती है कि जैसा उसका सियासी शिष्टाचार है, वैसा ही दूसरे दलों का भी हो जाए। मगर, हम अपना राजनीतिक शिष्टाचार नहीं बदलेंगे। अगर कांग्रेस चोर बोल रही है तो भाजपा चाहती है कि हम भी उसे चोर बोलें।

मालूम हो कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में वर्ष 2012 से 2016 के बीच राज्य में हुए कथित खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने कल लखनऊ में आईएएस अफसर बी. चंद्रकला के घर पर छापा मारा था। सीबीआई ने बुंदेलखण्ड में अवैध खनन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रकला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

वर्ष 2012-13 में खनन विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था। लिहाजा माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया