लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के 'गर्मी उतारने' वाले बयान पर फिर ली चुटकी, बोले- 'बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालें, हम तो भर्ती निकालेंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 23:16 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गर्मी उतारने’ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खासा हमलावर हैं। अखिलेश आजकल सभी चुनावी सभाओं में सीएम योगी के बयान पर व्यंग्य कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि गर्मी निकले न निकले सपा की सरकार बनेगी तो भर्ती जरूर निकलेगीअखिलेश यादव ने कहा था, क्‍या हमारे मुख्‍यमंत्री कंप्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे?योगी आदित्यनाथ विशेषतौर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर हैं

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते दिनों सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के हापुड़ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों की सियासत पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में दिखाई दे रही है न, मैं मई और जून की गर्मी में भी 'शिमला' बना देता हूं।

अब इसी बात को विपक्षी दलों ने मुद्दा बना लिया है और इस बयान के नाम पर सीएम आदित्यानाथ की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेषतौर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा की एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री योगी पर व्यंग्य करते हुए कहा, "बाबा मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे। हम उन्हें कहना चाहते हैं कि गर्मी निकले न निकले समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो भर्ती निकलेगी। चाहे हमें फौज में भर्ती निकालनी पड़े। ये गर्मी निकालने वालों को हम कहना चाहते हैं।"

इससे पहले भी बीते 4 फरवरी को आगरा में ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के ‘गर्मी उतारने’ वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा था, "क्‍या हमारे मुख्‍यमंत्री कंप्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे?"

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा इस बात को समझ लें कि जिस दिन गर्मी खत्म हो जाएगी, उस दिन हम लोग मर जाएंगे। जितने भी हम लोग बैठे हैं, अगर गर्म खून हमारे अंदर ना बहे तो हम जिंदा क्या रहेंगे। जहां तक बाबा मुख्यमंत्री का सवाल है, उनका शपथ पत्र देखिए कितनी धाराएं थीं उनके ऊपर। अब शायद बीजेपी भी सोच रही है कि कहीं गलती तो नहीं कर दी उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर।

वहीं अपने ‘गर्मी उतारने’ वाले बयान परह सफाई देते हुए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इस बयान में बुराई क्या है। क्या कैराना के व्यापारियों को सुरक्षा पाने का अधिकार नहीं है? क्या पश्चिमी यूपी की बहन-बेटियों को सुरक्षा का अधिकार नहीं है? किसी भी चुनी हुई सरकार का यह दायित्व है कि वह जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करे। मैं इसके लिए अपनी सरकार की बड़ी सफलता मानता हूं कि हमने भयमुक्त प्रदेश देने का काम किया है। हमारे रहते हुए अपराधी समाज में खुले नहीं घूम सकते हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो