लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने कहा, सपा के प्रति नफरत की भावना से काम कर रही है भाजपा

By भाषा | Updated: July 9, 2019 18:59 IST

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां कहा, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार अपने राज में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर ज्यादा चिंतित है। सिर्फ सपा ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। विशेषाधिकार प्राप्त लोग ही इसमें जातिवाद ढूंढते हैं। यह पूरी तरह से योजनाबद्ध ढंग से प्रचारित झूठ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा, ‘‘खुद को समाजवाद का पहरेदार बताने वालों ने इसे अराजकता और उद्दंडता का पर्याय बनाकर रख दिया है। साथ ही राम मनोहर लोहिया और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के विचारों को धूल में मिला दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर सपा के प्रति नफरत की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सिर्फ उनकी ही पार्टी समाजवाद को आगे बढ़ा रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां कहा, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार अपने राज में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर ज्यादा चिंतित है। सिर्फ सपा ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। विशेषाधिकार प्राप्त लोग ही इसमें जातिवाद ढूंढते हैं। यह पूरी तरह से योजनाबद्ध ढंग से प्रचारित झूठ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सपा के विरुद्ध नफरत भरी साजिश इसलिए भी करती है क्योंकि वह (सपा) सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का आह्वान कर उस दिशा में प्रयासशील रहती है।’’ अखिलेश का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस टिप्पणी पर पलटवार माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज बाजार में समाजवाद के कई ब्रांड मौजूद हैं।

इसके विकृत, परिवारवादी और जातिवादी रूप को उत्तर भारत ने दो दशकों तक देखा और झेला है। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी स्पष्ट तौर पर समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा की राजनीति करने वाले लोगों को निशाना बनाकर की थी।

योगी ने कहा, ‘‘खुद को समाजवाद का पहरेदार बताने वालों ने इसे अराजकता और उद्दंडता का पर्याय बनाकर रख दिया है। साथ ही राम मनोहर लोहिया और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के विचारों को धूल में मिला दिया है।’’

इस पर अखिलेश ने कहा, ‘‘भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा असहिष्णुता का पाठ पढ़ाती है। भाजपा का गांधी जी, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और लोहिया की विचारधारा से कभी कोई सम्बंध नहीं रहा है। संघ कभी स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा नहीं बना था।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथलखनऊसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों