लाइव न्यूज़ :

असम: राज्यपाल के संबोधन के दौरान बार-बार रोजगार का मुद्दा उठाने पर अखिल गोगोई विधानसभा से निलंबित, मार्शल बाहर लेकर गए

By विशाल कुमार | Updated: March 14, 2022 12:45 IST

असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने गोगोई से राज्यपाल के संबोधन के दौरान सदन से बाहर जाने को कहा। गोगोई सदन से बाहर नहीं गए और उन्होंने एक तख्ती दिखाई, जिसके बाद मार्शल उन्हें बाहर लेकर गए।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष ने गोगोई से राज्यपाल के संबोधन के दौरान सदन से बाहर जाने को कहा।गोगोई सदन से बाहर नहीं गए और उन्होंने एक तख्ती दिखाई, जिसके बाद मार्शल उन्हें बाहर लेकर गए।राज्यपाल के भाषण के बाद अध्यक्ष ने गोगोई का निलंबन वापस ले लिया।

गुवाहाटी:असम विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल जगदीश मुखी के संबोधन के दौरान एक लाख युवाओं के रोजगार के मुद्दे को बार-बार उठाने के लिए निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई को सदन की कार्यवाही से सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने गोगोई से राज्यपाल के संबोधन के दौरान सदन से बाहर जाने को कहा। गोगोई सदन से बाहर नहीं गए और उन्होंने एक तख्ती दिखाई, जिसके बाद मार्शल उन्हें बाहर लेकर गए।

इसके बाद राज्यपाल ने अपने 38 पृष्ठों का भाषण पढ़ा। मुखी ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वादे पर कहा, ‘‘अपने अहम चुनावी वादों में से एक को पूरा करने के लिए सरकार ने हमारे एक लाख युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू की है।’’

इसके बाद, उन्होंने विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कई कदमों का जिक्र किया। गोगोई ने मुखी के संबोधन के दौरान किसानों से धान की खरीद, स्वदेशी मूल के लोगों को जमीन का अधिकार देने और जल आपूर्ति योजना में भ्रष्टाचार जैसे अन्य मुद्दे उठाने की भी कोशिश की।

राज्यपाल के भाषण के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो अध्यक्ष ने गोगोई का निलंबन वापस ले लिया।

टॅग्स :असमAssam AssemblyAkhil Gogoi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप