लाइव न्यूज़ :

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: गोरखपुर के रहने वाले शाही होंगे एबीवीपी अध्यक्ष, गढ़वा के शुक्ल महासचिव बने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 16:37 IST

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सी.एन. पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी है।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वर्ष 2023-24 के लिए दोबारा से राजशरण शाही को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष और याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महासचिव चुना है।

मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सी.एन. पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बयान के अनुसार, शाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने शिक्षा में पीएचडी पूरी की है और लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। शाही उत्तर प्रदेश की विभिन्न शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी हैं।

याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। इनके पास रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी है। वे गढ़वा के श्री जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं। 

टॅग्स :Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishadझारखंडअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदउत्तर प्रदेशआरएसएसRSSBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे