Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: गोरखपुर के रहने वाले शाही होंगे एबीवीपी अध्यक्ष, गढ़वा के शुक्ल महासचिव बने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2023 04:36 PM2023-11-23T16:36:28+5:302023-11-23T16:37:26+5:30

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सी.एन. पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP Gorakhpur resident Rajsharan Shahi will be ABVP president Garhwa Yagyavalkya Shukla will become general secretary | Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: गोरखपुर के रहने वाले शाही होंगे एबीवीपी अध्यक्ष, गढ़वा के शुक्ल महासचिव बने

सांकेतिक फोटो

Highlightsशाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी है।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वर्ष 2023-24 के लिए दोबारा से राजशरण शाही को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष और याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महासचिव चुना है।

मुंबई में छात्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी सी.एन. पटेल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शाही और शुक्ल सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बयान के अनुसार, शाही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने शिक्षा में पीएचडी पूरी की है और लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। शाही उत्तर प्रदेश की विभिन्न शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी हैं।

याज्ञवल्क्य शुक्ल मूलतः झारखंड के गढ़वा जिले से हैं। इनके पास रांची विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में पीएचडी है। वे गढ़वा के श्री जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा रांची विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे हैं। 

English summary :
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP Gorakhpur resident Rajsharan Shahi will be ABVP president Garhwa Yagyavalkya Shukla will become general secretary


Web Title: Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ABVP Gorakhpur resident Rajsharan Shahi will be ABVP president Garhwa Yagyavalkya Shukla will become general secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे