लाइव न्यूज़ :

असम में एससी, एसटी के लिए शुल्क में अजमल फाउंडेशन दी 50 फीसदी की रियायत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 जून एआईयूडीएफ के लोकसभा सदस्य बदरूद्दीन अजमल की पहल ‘अजमल सुपर 40’ ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और चाय बागान के आदिवासी समुदायों के छात्रों के लिए शुल्क में 50 फीसदी की विशेष रियायत देने की घोषणा की।

‘अजमल सुपर 40’ के प्राचार्य डॉ खसरूल इस्लाम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि रियायत इन तीन श्रेणियों के उन सभी छात्रों को उपलब्ध होगी, जिन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए संस्थान के कोचिंग कार्यक्रम में दाखिला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल से एससी, एसटी और चाय बागान समुदाय के छात्रों के लिए फीस में 50 फीसदी की रियायत होगी। ’’

अजमल फाउंडेशन के मुख्य न्यासी धुबरी से सांसद और उनके छोटे भाई एवं एआईयूडीएफ विधायक सिराजुद्दीन अजमल हैं।

पिछले साल ‘अजमल सुपर 40’ के 18 छात्रों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और एनआईटी में चयन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?