लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अजित पवार ने राजभवन में ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, शरद पवार को गच्चा देते हुए शिंदे-फड़नवीस खेमे में हुए शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 2, 2023 15:18 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को गच्चा देते हुए एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये हैं। एकनाथ शिंदे सरकार में अजित पवार को भाजपा नेता देवेंद्र फड़नीवस की तरह डिप्टी सीएम का पद मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने एनसीपी चीफ शरद पवार को दिया गच्चा, शामिल हुए एकनाथ शिंदे सरकार में अजित पवार भी भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनाये गये हैंअजित पवार के बाद शरद पवार के करीबी छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल ने भी ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को गच्चा देते हुए एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये हैं। अजित पवार राजभवन में शपथ लेकर बाकायदा शिंदे-फड़नवीस खेमे में चले गये हैं। खबरों के अनुसार अजित पवार भी एकनाथ शिंदे सरकार में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की तरह डिप्टी सीएम बनाये गये हैं।

भाजपा सूत्रों ने इस संबंध में बकाया कि अजित पवार के साथ पार्टी के 18 विधायक भी राजभवन में हैं। अजित पवार के शपथ लेने के बाद शरद पवार के करीबी छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार के अलावा यह दोनों नेता शरद पवार का करीबियों में शुमार होते थे। 

शरद पवार का खेमा छोड़ते उनके एक अनन्य भरोसमंद एनसीपी नेता धनंजय मुंडे और अदिति तटकरे ने भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हो गये हैं।

महाराष्ट्र की सियासत में हुए इस बड़े उलटफेर पर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, "कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है। मेरी अभी शरद पवार जी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं अब भी बहुत मजबूत हूं। एनसीपी को लोगों का समर्थन प्राप्त है और हम कांग्रेस, शिवसेना के साथ मिलकर मजबूत विपक्ष का फिर से निर्माण करेंगे।"

इस बीच महाराष्ट्र में हुए सत्ता के इस खेल पर समाजवादी पार्टी से समर्थन से राज्यसभा सांसद बने कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल के अमेरिका दौरे में जिस लोकतंत्र की जननी के बारे में व्हाइट हाउस से बात किये थे, वो यही तो है।

इससे पहले खबर आयी थी कि अजित पवार एनसीपी के 29 नेताओं के साथ चाचा शरद पवार से सीधा लोहा लेते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो सकते हैं। पवार भाजपा के देवेन्द्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद साझा करेंगे। यह कदम पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के कुछ ही दिनों बाद आया है।

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?