लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल के बेटे व बंगाल में भाजपा के 10 उम्मीदवारों को मिली VIP सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 08:02 IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे भाजपा के कई उम्मीदवारों को भी ‘‘सीमित अवधि’’ के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है।

Open in App
ठळक मुद्देशौर्य डोभाल थिंक-टैंक 'इंडिया फाउंडेशन' के प्रमुख हैं। उत्तरी 24 परगना सीट से भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल को ‘‘जेड’’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें संभावित खतरों को देखते हुए यह सुरक्षा प्रदान की गयी है। 

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे 10 भाजपा उम्मीदवारों को भी केंद्र ने सीमित अवधि के लिए सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तैयार सुरक्षा आकलन रिपोर्ट के बाद शौर्य डोभाल को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के ‘‘मोबाइल सुरक्षा कवर’’ के तहत लाया गया है। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें उनके पिता और अन्य लोगों के विरोधियों से खतरा है। इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शौर्य डोभाल (43) को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया। इसके तहत उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ कमांडो तैनात होंगे। कमांडो एके -47 हथियारों से लैस होंगे। उनकी सुरक्षा में 15-16 कमांडो रहेंगे। 

शौर्य डोभाल थिंक-टैंक 'इंडिया फाउंडेशन' के प्रमुख हैं। अजीत डोभाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा ‘‘जेड प्लस’’श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। अजीत डोभाल को करीब चार साल पहले इस सुरक्षा कवर के तहत लाया गया था। 

इसी प्रकार सरकार ने पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे भाजपा के कई उम्मीदवारों को भी ‘‘सीमित अवधि’’ के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। यादवपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा और और बैरकपुर से चुनाव लड़ रहे अर्जुन सिंह को केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक कमांडो की 'वाई' सुरक्षा प्रदान की गयी है। 

इसी तरह, केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री और दुर्गापुर से उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया, कूच बिहार से उम्मीदवार निशित प्रमाणिक, पूर्व आईपीएस अधिकारी और घटाल सीट से उम्मीदवार भारती घोष को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है। इसके तहत 5-6 सशस्त्र कमांडो सुरक्षा में तैनात होते हैं। भाजपा नेता सिद्धार्थ शेखर दास को भी सुरक्षा प्रदान की गयी है। 

उत्तरी 24 परगना सीट से भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है, जबकि न्यूनतम 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा दुलाल चंद्र बार और खगेन मुर्मू को दी गयी है। पश्चिम बंगाल में सुरक्षा पाने वाले सभी राजनीतिक लोगों के साथ सशस्त्र कमांडो मतदान समाप्त होने तक होंगे और गृह मंत्रालय ने मई-जून तक उनकी सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअजीत डोभालपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल