लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र होंगे नए महाधिवक्ता, सीएम योगी ने दी मंजूरी, जानें कौन हैं... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 18:35 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1981 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। विगत 10 वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। वर्ष 1995 में प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रदेश के अपर महाधिवक्ता थे।

लखनऊः वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र को मंगलवार को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को लोकभवन में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मिश्र को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। खन्ना ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि मिश्र ने वर्ष 1981 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वे विगत 10 वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। वे वर्ष 1995 में प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रदेश के अपर महाधिवक्ता थे। मिश्र को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।

गौरतलब है कि राघवेंद्र सिंह ने करीब एक माह पहले प्रदेश के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने गत दिनों राज्य सरकार को 16 मई तक नये महाधिवक्ता की नियुक्ति करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर यह आदेश पारित किया था।

अदालत ने यह टिप्पणी की थी कि किसी सरकार की पहली कैबिनेट (मंत्रिमंडल) का निर्णय महाधिवक्ता की नियुक्ति करना होता था, किंतु सरकार इसमें विफल रही। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 25 मार्च को शपथ ली और इसके बाद कई बार मंत्रिमंडल की बैठकें हो चुकी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्टलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए