लाइव न्यूज़ :

आइसा ने दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी वामदल से संबद्ध ऑल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय और अम्बेडकर विश्वविद्यालय (दिल्ली) के आइसा सदस्यों ने रवि की तुरंत रिहाई की मांग की और आरोप लगाया कि भाजपा ‘ लोकतंत्र के खिलाप क्रूर अभियान’ चला रही है।

आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने कहा, ‘‘युवा भारत के भविष्य हैं। दिशा जैसी मुखर युवा आवाजों से हमारे देश का लोकतांत्रिक तानाबाना बनता है लेकिन भाजपा द्वारा हमपर हमला कामयाब नहीं होगा।’’

आइसा ने बयान में आरोप लगाया कि ‘टूलकिट’ के आधार पर दिशा रवि की गिरफ्तारी ‘‘ आरएसएस-भाजपा का लोकतांत्रिक विरोधी एजेंडे का नृशंस प्रदर्शन है।’’

संगठन ने कहा, ‘‘टूलकिट प्रदर्शन का सामान्य हथियार है और द्वेषपूण तरीके से इसे ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ करार देना भाजपा का किसानों के विशाल प्रदर्शन को बदनाम करने का तरीका है।’’

आइसा का प्रदर्शन दिल्ली पुलिस के आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त हुआ जिसमें दिशा रवि के साथ-साथ मजदूर संघ कार्यकर्ता नौदीप कौर, शिव कुमार, ‘ गिरफ्तार किसान नेताओं व राजनीतिक कैदियों’ को रिहा करने की मांग की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां