एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन नहीं रहे

By भाषा | Published: May 6, 2021 08:43 PM2021-05-06T20:43:10+5:302021-05-06T20:43:10+5:30

Air Marshal PM Ramachandran is no more | एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन नहीं रहे

एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन नहीं रहे

चेन्नई, छह मई पूर्व वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल पी एम रामचंद्रन का यहां बृहस्पतिवार संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को रामचंद्रन (86) पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पुत्र, पुत्रवधू एवं दो पौत्र हैं।

उन्हें 1955 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था। उन्होंने उसके छह साल बाद गोवा की मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्होंने एक पुर्तगाली गश्ती नौका को नष्ट कर दिया। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने चार दशक के करियर में विभिन्न कमानों की अगुवाई की और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Air Marshal PM Ramachandran is no more

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे