लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने लिया अवैतनिक छुट्टी का एकतरफा फैसला, पायलट एसोसिएशन से पूछा तक नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 20, 2020 15:08 IST

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि यह योजना मुख्य रूप से ‘स्वैच्छिक आधार’ पर कर्मचारियों को अवैतनिक अवकाश पर भेजने से संबंधित है। पायलट एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन ने एयर इंडिया पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया है।वित्तीय स्थिति को देखते हुए कंपनी कुछ बड़े फैसले करेगी जिससे फ्लाइट ऑपरेशन को बरकरार रखा जा सके।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बिना वेतन अवकाश योजना के तहत कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। ये योजना लागू करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि उसकी वित्तीय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है और बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) योजना कर्मचारियों और प्रबंधन दोनों के लिए लाभ की स्थिति है। लेकिन इस योजना के लागू होने के बाद एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन खुल कर सामने आ गया है। संगठन ने एयर इंडिया पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन कॉमर्शियल एसोसिएशन ने एक पत्र में लिखा, '16 जुलाई की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम पायलट के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन यह बयान वास्तविकता से परे थे। ये बातचीत नहीं थी बल्कि मंत्रालय की तरफ से फरमान था जो हमें सुना दिया गया था। हम यह कहना चाहते हैं कि ये तथाकथित लाभ की स्थिति दोनों के लिए बिल्कुल लाभप्रद नहीं है।'

इसके जवाब में एयर इंडिया ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों को छूट दी कि वो दूसरी कंपनी में नौकरी खोज सकते हैं। इसी के साथ एयरलाइन भी अपना कैश फ्लो बचा पाएगी। इससे पहले एक बयान में एयर इंडिया ने कहा था कि खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए कंपनी कुछ बड़े फैसले करेगी जिससे फ्लाइट ऑपरेशन को बरकरार रखा जा सके।

क्या है बिना वेतन अवकाश योजना

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि यह योजना मुख्य रूप से ‘स्वैच्छिक आधार’ पर कर्मचारियों को अवैतनिक अवकाश पर भेजने से संबंधित है। इससे पहले एयरलाइन ने मंगलवार को आंतरिक आदेश जारी कर सभी विभागीय प्रमुखों तथा क्षेत्रीय निदेशकों से इस योजना के लिए कर्मचारियों की पहचान करने को कहा था।

कर्मचारियों की पहचान दक्षता, स्वास्थ्य और अतिरिक्त संख्या के हिसाब से की जानी है। छांटे गए कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पांच साल के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेजा जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि एलडब्ल्यूपी योजना प्रबंधन के साथ-साथ कर्मचारियों के फायदे की भी है।

इससे कर्मचारियों को ‘लचीलापन’ मिलेगा और एयरलाइन का वेतन बिल कम हो सकेगा। एयर इंडिया ने कहा कि इस योजना के तहत प्रबंधन आदेश जारी कर अनिवार्य रूप से अपने कर्मचारियो को छह से दो साल तक बिना वेतन अवकाश पर जाने के लिए कह सकता है। इस अवधि को पांच साल तक बढ़ाया जा सकता।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए