लाइव न्यूज़ :

तेज हवा की चपेट में आने से एयर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त, 174 यात्री थे सवार

By भाषा | Updated: September 22, 2019 07:11 IST

अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की दिल्ली-तिरुवंनतपुरम-कोच्चि उड़ान ए 1467 जब तिरुवनंतपुरम से कोच्चि जा रही थी तब यह तेज हवा की चपेट में आ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे ए321 विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।विमान के उतरने के बाद इसका निरीक्षण किया गया।

केरल में तिरुवंनतपुरम से 172 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तेज हवा की चपेट में आने से ‘मामूली’ रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसे सुरक्षित उतार लिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के जख्मी होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग ने विस्तृत जांच की है।अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की दिल्ली-तिरुवंनतपुरम-कोच्चि उड़ान ए 1467 जब तिरुवनंतपुरम से कोच्चि जा रही थी तब यह तेज हवा की चपेट में आ गई। हालांकि कोई भी जख्मी नहीं हुआ। ए321 विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। विमान के उतरने के बाद इसका निरीक्षण किया गया। इस वजह से वापस जाने वाली उड़ान में करीब चार घंटे की देरी हो गई।मामले की जांच की जा रही है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि 17 सितंबर को भी एयर इंडिया का एक विमान खराब मौसम में फंस गया था। विमान में 174 यात्री सवार थे।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?