लाइव न्यूज़ :

उड़ान भरते वक्त दीवार से टकरा गया एयर इंडिया का यात्री विमान, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 12, 2018 09:12 IST

Air India flight brushes against safety wall: गुरुवार रात डेढ़ बजे एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुबई के लिए उड़ान भर रहा था। इस दौरान वह एयरपोर्ट की सेफ्टी वॉल से टकरा गया।

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबरः त्रिची (तिरुचेरापल्ली) से दुबई के उड़ान जाने वाला एयर इंडिया का विमान IX-611 टेक-ऑफ के दौरान सेफ्टी वॉल से टकरा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें 136 यात्री सवार थे। हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गुरुवार रात डेढ़ बजे एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुबई के लिए उड़ान भर रहा था। इस दौरान वह एयरपोर्ट की सेफ्टी वॉल से टकरा गया। क्षतिग्रस्त होने से विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद दुबई के बजाए इसे मुंबई एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। 

एयरपोर्ट पर विमान को प्राथमिकता में उतारा गया। रनवे पर ही बचाव और सुरक्षा के साधन मौजूद थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोनों पायलट से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल विमान मुंबई एयरपोर्ट के पार्किंग बे में ले जाया गया है जहां नुकसान का आंकलन और रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। यात्रियों के दुबई जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम