लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया ने काबुल की एकमात्र उड़ान रद्द की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:46 IST

Open in App

एअर इंडिया ने सोमवार को पूर्वनिर्धारित अपनी दिल्ली-काबुल-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कंपनी पश्चिमी देशों से भारत आने वाले विमानों का परिचालन अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से करने से बच रही है। एअर इंडिया ने यह कदम काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा ‘अनियंत्रित’ स्थिति घोषित किए जाने के बाद उठाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को निर्धारित यह एकमात्र वाणिज्यिक उड़ान थी और एअर इंडिया एकमात्र विमानन कंपनी है जो दोनों देशों के बीच विमानों का परिचालन कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को काबुल में तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया जिसके बाद अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं। काबुल हवाई अड्डा प्राधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी घोषणा (नोटम) के मुताबिक अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र सेना को दे दिया गया है और किसी भी विमान की आवाजाही ‘अनियंत्रित’ होगी। एक अन्य ‘नोटम’ में कहा गया कि काबुल हवाई अड्डे के नागरिक विमानन वाले हिस्से को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद भारत और पश्चिमी देशों के बीच उड़़ानों का परिचालन करने वाली कंपनियां जैसे ‘एअर इंडिया’, ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ और ‘तेरा एविया’ ने सोमवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपनी उड़ानों के मार्गों में परिवर्तन किया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया के सान-फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान और शिकागो-दिल्ली उड़ान को शरजाह की ओर मोड़ा गया। इस बीच, ‘तेरा एविया’ का विमान अजरबैजान के बाकू से दिल्ली आ रहा था और सोमवार की सुबह उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन तुरंत उसने ‘यू टर्न’ लिया और अफगान हवाई क्षेत्र से बचने का फैसला किया। न्यूयॉर्क से मुंबई आने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान ने भी अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अलग और अपेक्षाकृत लंबा रास्ता चुना। विस्तार एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी दिल्ली से लंदन के बीच सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है लेकिन उसने अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से वह वैकल्पिक रास्ते से अपने विमानों का परिचालन कर रही है। निजी विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी व आकलन कर रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।’’ कंपनी ने कहा कि वह दिल्ली-लंदन के बीच उड़ानों की संख्या में कटौती नहीं करेगी। भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन करने वाली ब्रिटिश एयरवेज ने रविवार को अफगान हवाई क्षेत्र से बचने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर