लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने बताया राफेल क्यों बना राजनीतिक विवाद का विषय?

By भाषा | Updated: September 5, 2018 19:25 IST

राफेल सौदे से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने एयर मार्शल एस बी देव ने कहा- ‘‘हम विमान के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एक बेहतरीन विमान है। यह बहुत सक्षम विमान है। हमें यह क्षमता जल्दी चाहिए।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, पांच सितंबर: राफेल जेट विमानों की खरीद को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच वायुसेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) एयर मार्शल एस बी देव ने बुधवार को कहा कि इस ‘‘बेहतरीन’’ विमान से भारत को "अभूतपूर्व" युद्धक क्षमता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इस सौदे की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें खरीद मानदंडों को समझना चाहिए।उन्होंने हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लि. (एचएएल) द्वारा देश में विकसित हल्के युद्धक विमान तेजस की आपूर्ति में देरी को लेकर अप्रसन्नता जतायी और कहा कि इसके उत्पादन में निजी क्षेत्र को शामिल किया जाना चाहिए।

लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रहा वायुसेना वायुसेना लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रहा है। अभी इसके पास 31 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं जबकि अधिकृत क्षमता 42 स्क्वाड्रन की है। हर स्क्वाड्रन में 16-18 विमान होते हैं। राफेल विमानों के बारे में उन्होंने कहा कि "सौदे के बारे में काफी चर्चाएं" हो रही हैं क्योंकि लोगों को खरीद प्रक्रिया के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।

विमान के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं वायुसेना

राफेल सौदे से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘हम विमान के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एक बेहतरीन विमान है। यह बहुत सक्षम विमान है। हमें यह क्षमता जल्दी चाहिए।’’ 

इसलिए हो रही हैं चर्चाएउनसे एक कार्यक्रम से इतर सवाल किए गए थे। उन्होंने 58,000 करोड़ रुपये के राफेल सौदे से जुड़े आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सभी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें डीपीपी (रक्षा खरीद प्रकिया) और ‘ऑफसेट’ नीति के बारे में पढ़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जेट विमानों से भारत को अभूतपूर्व बढ़त प्राप्त होगी।भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 58,000 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है।कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर कई सवाल उठाए हैं जिनमें विमान की कीमतें शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इस सौदे में भारी गड़बड़ी हुयी है। पार्टी ने दावा किया कि सरकार हर विमान 1600 करोड़ रूपए से ज्यादा में खरीद रही है जबकि संप्रग सरकार ने 526 करोड़ रूपए की कीमत को अंतिम रूप दिया था। हालांकि सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

टॅग्स :राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया