लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने जम्मू- कश्मीर के गांव में आग पर काबू पाने में मदद की, 12 मकान जलकर नष्ट

By भाषा | Updated: June 29, 2021 23:12 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 29 जून जम्मू- कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से 12 आवासीय मकान जलकर खाक हो गये। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर ने आग पर काबू पाने के लिए कई उड़ानें भरीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बनिहाल अनुमंडल से 28 किलोमीटर दूर खारी के घनी आबादी वाले हिजवा गांव में पूर्वान्ह्र लगभग 11 बजे एक मकान में आग लग गई और कई अन्य मकानों तक फैल गई जिससे 36 से अधिक परिवार बेघर हो गये।

उन्होंने कहा कि आग तेजी से फैली क्योंकि मकान पास में स्थित हैं और ज्यादातर टिन की छत वाली लकड़ी से बने हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय स्वयंसेवियों को आग बुझाने में मदद करने के लिए मौके पर सेना और पुलिस पहुंची। उन्होंने बताया कि बनिहाल शहर से दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि लगभग छह घंटे तक चले संयुक्त अभियान के बाद वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के मिशन में शामिल होने के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कई उड़ानें भरीं और भीषण आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी नईम-उल-हक ने कहा कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा