लाइव न्यूज़ :

वायुसेना ने चंदन रेंज-जैसलमेर में त्रि-सेवा ‘स्काईडाइव’ का आयोजन किया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:50 IST

Open in App

जयपुर, 15 अगस्त देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के चंदन रेंज-जैसलमेर में त्रि-सेवा ‘स्काईडाइव’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने एक बयान में जानकारी दी कि एयर कमोडोर के काले (एवीएसएम) के नेतृत्व में 75 स्काईडाइवर की त्रि-सेवा टीम ने चार एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से 10,000 फुट की ऊंचाई से सफल छलांग लगाई।

उन्होंने कहा कि टीम ने इस दौरान पेशेवर धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

बयान में कहा गया कि इस अवसर पर एयर मार्शल संदीप सिंह मुख्य अतिथि थे जिन्होंने ‘स्काईडाइविंग’ टीम के साहस की सराहना की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर थलसेना, नौसेना, वायुसेना के अधिकारी और राजस्थान राज्य प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

शर्मा ने बताया कि जैसलमेर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी यह शानदार ‘स्काईडाइविंग’ प्रदर्शन देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग