लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी रविवार को मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कहा कि वह 28 नवंबर से दो दिसंबर तक काहिरा में होने वाली मिस्र वायु शक्ति संगोष्ठी और मिस्र रक्षा प्रदर्शनी (एडेक्स) में भाग लेने के लिए देश की यात्रा करेंगे।

वायु सेना ने एक बयान में कहा, “वायु सेना अध्यक्ष (सीएएस) मिस्र के वायु सेना कमांडर के निमंत्रण पर वायु शक्ति संगोष्ठी में भाग लेंगे और 28 नवंबर को 'नए और गैर-संगठित खतरों का सामना करने में रणनीतिक वायु आसूचना' विषय पर एक महत्वपूर्ण भाषण देंगे।”

इसमें कहा गया है कि एडेक्स मिस्र के सशस्त्र बलों द्वारा पूरी तरह से समर्थित है और प्रत्यक्ष प्रदर्शन और स्थिर प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भूमि, समुद्र और वायु में नवीनतम तकनीक, उपकरण और प्रणाली से अवगत कराता है।

भारतीय वायु सेना ने कहा, “वायु सेना प्रमुख की यात्रा मिस्र के सशस्त्र बलों के साथ संबंधों को मजबूत करेगी। यात्रा से इतर, वायु सेना प्रमुख प्रदर्शनी के दौरान दुनिया के अन्य सशस्त्र बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस