लाइव न्यूज़ :

राफेल पर मोदी सरकार को फिर मिला वायुसेना का साथ, चीफ बीएस धनोआ ने ऐसे किया बचाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 3, 2018 17:38 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधा। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के सबसे बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ आधार बना रखे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर: राफेल सौदे को लेकर विपक्षी पार्टियां लागातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है। राफेल को लेकर सियासी जंग जारी है। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का वायुसेना चीफ बीएस धनोआ फिर से बचाव किया है। वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने कहा है राफेल को एक अच्छा पैकेज बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा विमान उपमहाद्वीप के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

राफेल डील को बोल्ड बताते हुए इसका समर्थन करते हुए राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनोआ ने कहा कि राफेल और S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम डील बूस्टर डोज के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार जैसे ही S-400 एयर डिफेंस सिस्टम डील को मंजूरी देगी, यह 24 महीनों में हमें मिलने लगेगा। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दसॉल्ट एविएशन ने ऑफसेट साझेदार को चुना और सरकार तथा भारतीय वायुसेना की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राफेल एक अच्छा लड़ाकू विमान है। यह उपमहाद्वीप के लिये काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।’’ 

अच्छा पैकेज है राफेल

वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें अच्छा पैकेज मिला, हमें राफेल सौदे में कई फायदे मिले।’’कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष सरकार पर राफेल सौदे में अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहा है। भाजपा ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है।

इस वक्त आया दिलचस्प मोड़

राफेल विवाद में दिलचस्प मोड़ पिछले महीने तब आया जब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कहा गया कि फ्रांस को दसॉल्ट के वास्ते भारतीय साझेदार चुनने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया था। भारत सरकार ने फ्रेंच एयरोस्पेस कंपनी के लिए ऑफसेट साझेदार के रूप में रिलायंस के नाम का प्रस्ताव रखा था। मोदी ने 10 अप्रैल 2015 को पेरिस में ओलांद के साथ बातचीत के बाद 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की थी।

राहुल गांधी ने फिर साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधा। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के सबसे बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ आधार बना रखे हैं। पहला यह कि 45 हजार करोड़ रुपये के डिफॉल्टर बनिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा यह कि दूसरी कंपनियों से पैसा उधार लीजिये जो उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाएं कि आपको देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए। तीसरा यह कि आपको प्रधानमंत्री 'भाई' कहें, लेकिन आपके पास कोई उचित अनुभव नहीं हो।' गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक स्वीडन की एक कंपनी ने उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है कि अनिल अंबानी और उनके समूह के दो अन्य अधिकारियों को देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए क्योंकि उसके बकाए का भुगतान नहीं हुआ है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :राफेल सौदानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह