लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख ने स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:33 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

बेंगलुरु, 20 नवंबर वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने शुक्रवार को यहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) में उड़ान भरी। यह एलसीएच की पहली उड़ान थी।

एचएएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विमान ने पूर्वाह्न 11.45 बजे उड़ान भरी और करीब एक घंटे आसमान में रहा।

वायु सेना प्रमुख के साथ एचएएल के उप प्रमुख टेस्ट पायलट, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एस पी जॉन भी थे।

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने एलसीएच परियोजना के सभी हितधारकों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी उड़ान रही। मैं महत्वपूर्ण उड़ान विशेषताओं और पहले से लगे हुए सेंसरों की स्थिति को देख सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि एचएएल तेज गति से उत्पादन की प्रक्रिया पर जरूरी ध्यान देगा।’’

विज्ञप्ति के अनुसार एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने वायु सेना प्रमुख का आभार जताया और कहा कि एचएएल वायु सेना की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए एलसीएच के उत्पादन की प्रक्रिया के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos