लाइव न्यूज़ :

उन्हें कोई पछतावा नहीं है; रामनवमी पर बिहार में हुई हिंसा पर बोले ओवैसी, नीतीश-तेजस्वी समुदाय विशेष में डर पैदा करना चाहते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2023 16:07 IST

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार और राजद सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं कि वे धार्मिक स्थल पर हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहारशरीफ में शैक्षणिक संस्थान अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया, ये साजिश हैः ओवैसी

हैदराबादः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामनवमी के दौरान बिहार के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर मंगलवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

ओवैसी ने कहा कि “जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। बिहारशरीफ में धार्मिक स्थल अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और समुदाय विशेष की दुकानों को निशाना बनाया गया - इसके पीछे बड़ी साजिश है।''

एआईएमआईएम नेता ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति थी। उन्हें कोई पछतावा नहीं है, वे कल इफ्तार में चले गए। वहां टोपी पहन ली, शॉल ओढ़ लिए। कुछ तो हमदर्दी दिखाते। ओवैसी ने कहा कि ट्वीट से काम नहीं चलेगा। सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में एक समुदाय विशेष में डर पैदा करना चाहते हैं।”

हैदराबाद के सांसद ने कहा कि एक आदमी जो वर्षों से मुख्यमंत्री है, इसे रोक नहीं पाए। मैं नीतीश कुमार और राजद सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं कि वे इस शैक्षिक संस्थान को जलाने और धार्मिक स्थल पर हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं। इसके अलावा, बिहार में एक समुदाय विशेष की संपत्तियों को लक्षित तरीके से जलाया गया।”

गौरतलब है कि रामनवमी पर हुई हिंसा में नालंदा में एक 16 वर्षीय लड़के की मौत हुई है और तीन लोग घायल हो गए। वहीं सासाराम में धार्मिक स्थल के पास एक झोपड़ी में हुए बम विस्फोट में कम से कम छह लोग घायल हो गए। नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। एएनआई के मुताबिक, हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 10 कंपनियों को बिहार भेजा गया है। बिहार पुलिस के मुताबिक, हिंसा के बाद सांप्रदायिक तनाव के मामले में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos