लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एआईएमआईएम, मनसे ने एक जून से व्यवसायियों को पाबंदियों में छूट की मांग की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:58 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 26 मई ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) तथा मनसे ने मांग की है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में औरंगाबाद जिले के व्यवसायियों के लिए छूट दी जाए और उन्हें एक जून से अपनी दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। इसके साथ इन दलों ने कहा कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में कारोबारी पाबंदियों को नहीं मानेंगे।

एआईएमआईएम के औरंगाबाद से लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वे एक जून के बाद भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को बढ़ाने का समर्थन करेंगे बशर्ते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घोषणा करें कि सरकार इस अवधि में दुकानदारों के बिजली के बिलों तथा करों में छूट देगी।

उन्होंने कहा कि यदि मांग नहीं मानी गई तो ‘‘हमने तथा औरंगाबाद के व्यवसायियों ने एक जून से दुकानें खोलने का फैसला किया है।’’

वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के जिला अध्यक्ष सुहास दशरठे ने भी कहा कि कोविड-19 के मामले औरंगाबाद में कम हुए हैं और कारोबारियों को अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है तो मनसे उनकी दुकानें खोलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos