लाइव न्यूज़ :

मेरठ में एआईएमआईएम पार्षद की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:53 IST

Open in App

मेरठ शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने पार्षद और एआईएमआईएम नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर सवार होकर आए हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी जुबैर(40) वार्ड संख्या 80 से एआईएमआईएम के पार्षद थे। जुबैर का एक मकान संतोष नर्सिंग होम के पास भी बताया गया। जहां से वह शनिवार सुबह ताला लगा कर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना को बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। जुबैर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भटनागर ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि जुबैर के पास से देहरादून स्थित संपत्ति के कुछ कागजात मिले हैं। माना जा रहा है कि संपत्ति विवाद की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमेरठ : दारोगा के मकान की छत से कूदा अपहृत बेटी का पिता, मौके पर मौत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos