लाइव न्यूज़ :

AIIMS के रेजीडेंट डॉक्टर के हड़ताल के कारण एम्स में स्वास्थ्य सेवा आंशिक रूप से प्रभावित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 12:19 IST

AIIMS के रेजीडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को सीनियर डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।

Open in App

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल ( भाषा ) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) के रेजीडेंट डॉक्टर अपने एक सहकर्मी को सीनियर डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। हड़ताल के कारण आज एम्स में स्वास्थ्य सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुयी है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि आपात और आईसीयू सेवा सामान्य है, लेकिन सभी नियमित सर्जरी रद्द कर दी गयी है। आउट पेशेंट क्लीनिक ( ओपीडी ) में काम चल रहा है। सभी शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गयी हैं। अस्पताल प्रशासन ने रोगियों की देखभाल के लिए एक आपात योजना बनाई है।

प्रशासन ने आदेश में कहा है , ‘‘ जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ओपीडी सेवा प्रतिबंधित तरीके से चलेगी। ओपीडी में केवल पहले से समय लेने वाले मरीजों को देखा जाएगा। संबंधित विभागाध्यक्षों / यूनिट के निर्णय पर संबंधित ओपीडी में संकाय की उपलब्धता के आधार पर ओपीडी में नये मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। नये और पुराने मामले में तत्काल कोई पंजीकरण नहीं किया जाएगा। ’’ इसमें जोर देकर कहा गया है कि नियमित सर्जरी रद्द कर दी गयी है और केवल आपात स्थिति वाली सर्जरी ही की जाएगी। डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रतिबंधित आधार पर चलायी जाएंगी।

कल देर रात एक बयान में एम्स ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुयी थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने अपने सहकर्मी से माफी मांगी। कल अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुये डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टर को तत्काल निलंबित किये जाने की मांग की। यह सीनियर डॉक्टर संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। विरोध जताते हुये डॉक्टरों ने कल हेलमेट पहन कर काम किया। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें।

रेजीडेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन ( आरडीए ) ने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सीनियर रेजीडेंट को नर्सिंग स्टाफ , सहकर्मियों और अन्य लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर अवसाद में है और अपने घर चला गया है।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'