लाइव न्यूज़ :

एम्स ने दी राहत, खून जांच और एक्स-रे सहित 300 रुपये तक के मेडिकल जांच नि:शुल्क, प्राइवेट वार्ड में कमरों की दरें बढ़ी, जानिए बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2022 19:29 IST

अधिकारियों ने बताया कि इन मेडिकल जांच को नि:शुल्क करने के बाद हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए एम्स के प्राइवेट वार्ड में कमरों की दरें बढ़ा दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी मेडिकल जांच को तत्काल प्रभाव से नि:शुक्ल करने को मंजूरी दे दी है।ए-क्लास या डिलक्स कमरों के शुल्क को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया गया है।बी-क्लास या सामान्य कमरों के शुल्क को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एम्स) ने खून जांच और एक्स-रे सहित 300 रुपये तक के मेडिकल जांच को नि:शुल्क करने की घोषणा की है। एम्स ने इस बाबत आधिकारिक आदेश जारी किया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि इन मेडिकल जांच को नि:शुल्क करने के बाद हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए एम्स के प्राइवेट वार्ड में कमरों की दरें बढ़ा दी गई हैं। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डी. के. शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, ‘‘अधोहस्ताक्षरी को यह अधिसूचित करने का निर्देश दिया जाता है कि एम्स के अध्यक्ष ने एम्स के अस्पतालों और सभी केन्द्रों में 300 रुपये तक के सभी मेडिकल जांच को तत्काल प्रभाव से नि:शुक्ल करने को मंजूरी दे दी है।’’

एक अन्य आदेश के अनुसार, एम्स के प्राइवेट वार्ड में स्थित ए-क्लास या डिलक्स कमरों के शुल्क को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया गया है और बी-क्लास या सामान्य कमरों के शुल्क को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, भोजन के लिए लगने वाले शुल्क को 200 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर