लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एम्स डायरेक्टर बोले-कुछ जगहों पर तीसरे स्टेज पर पहुंचा कोरोना, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय का जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 09:59 IST

भारत में अभी कोरोना वायरस स्टेज टू पर ही हैं, लेकिन कुछ जगहों पर कोविड-19 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसमें मुंबई, इंदौर, भीलवाड़ा जैसी जगहें शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देअन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना वायरस के केस कम हैं, हालांकि पिछले दिनों में नए मामलों में तेजी आई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस दूसरे और तीसरे चरण के बीच की स्थिति में हैं

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक तक देश में कोविड-19 के 4421 मामले सामने आ चुके हैं और इस खतरनाक वायरस से 114 लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि कुछ जगहों पर कोरोना वायरस तीसरे स्टेज पर पहुंच चुका है। वहां कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है जिसे फैलने से रोकना होगा। हमें लॉकडाउन का पालन करना होगा। 

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार (6 अप्रैल) को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, कोविड-19 के संक्रमण के मामले में भारत दूसरे और तीसरे चरण के बीच की स्थिति में है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे चरण से जुड़े सामुदायिक संक्रमण की स्थिति में भारत के पंहुचने  की आशंकाओं का खंडन करते हुये कहा, 'भारत अभी दूसरे ओर तीसरे चरण के बीच की स्थिति में है। तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए ही हर प्रयास किए जा रहे हैं।'

एम्स डायरेक्टर के बयान पर जब संयुक्त सचिव लव अग्रवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जो बयान दिया और हम जो बता रहे हैं, उसमें कुछ अलग नहीं है। सरकार सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए रणनीति पर काम कर रही है। कुछ क्षेत्रों में सीमित संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं। जब ज्यादा संख्या में ये ऐसे मामले सामने आने लगेंगे, तभी एक्शन तेजी से लिया जा सकेगा। 

एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि मुंबई में कम्युनिटी स्प्रेड के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य राज्य के इलाके भी इसमें शामिल है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि देश में भी कोरोना वायरस स्टेज टू पर ही है और इसे रोकने में कामयाब रहे तो यह स्टेज टू पर ही रहेगा। द

गुलेरिया ने कहा, दुनिया के हिसाब से देखें तो हमारी स्थिति ठीक है। दुनिया भर में केसों की संख्या के मुकाबले भारत में कम मामले हैं। अब टेस्टिंग ज्यादा हो रही है और केस कम मिल रहे हैं, लेकिन कई जगह हॉट स्पॉट बन रहे हैं, जहां कोरोना के मरीज अचानक बढ़े हैं और यह चिंता का विषय है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप