लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 240 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस से हुआ समझौता : शरद पवार

By भाषा | Updated: July 29, 2019 00:31 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ आने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘मुंबई में मैंने कुछ मनसे नेताओं से मुलाकात की। हाल में राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले। मनसे नेताओं को ईवीएम को लेकर संदेह है और उनका मानना है कि इस संबंध में कुछ फैसला किए जाने की आवश्यकता है।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बनी है। विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होगा। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में आपत्तियों के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बना रही है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि दोनों प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेता शेष सीटों के लिए स्वाभिमानी पक्ष जैसे अन्य संगठनों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा और कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 240 सीटों पर सहमत हुई हैं।’’ पवार ने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी कर ली जाएगी और अगले कुछ दिनों में विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ आने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘मुंबई में मैंने कुछ मनसे नेताओं से मुलाकात की। हाल में राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले। मनसे नेताओं को ईवीएम को लेकर संदेह है और उनका मानना है कि इस संबंध में कुछ फैसला किए जाने की आवश्यकता है। मनसे चुनाव बहिष्कार के पक्ष में है, लेकिन यह हमारे लिये स्वीकार्य नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कई राजनीतिक दल ईवीएम के खिलाफ हैं और मामला अदालत में भी है। पवार ने कहा, ‘‘लेकिन किसी ने भी चुनाव बहिष्कार का फैसला नहीं किया है।’’

अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना में शामिल होने के बारे में पवार ने कहा, ‘‘सत्ता में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और अन्य दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने को विवश करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, सीबीआई और एसीबी जैसी एजेंसियों की मदद ले रहे हैं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों