लाइव न्यूज़ :

आगरा के अस्पताल में 'मॉक ऑक्सीजन ड्रिल' में 22 की मौत! राहुल गांधी बोले- भाजपा शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की कमी

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2021 11:58 IST

आगरा के अस्पताल में मॉक ऑक्सीजन ड्रिल कथित 22 मौतों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योदी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि इसके लिए जिम्मेदार आखिर कौन है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आगरा के अस्पताल में मौतों के मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होप्रियंका गांधी ने भी वो वीडियो ट्वीट किया है जिसमें ऑक्सीजन की कमी और 'मॉक ड्रिल' में गई जान की बात कही जा रही है आगरा के एक निजी अस्पताल से जुड़ा है पूरा मामला, अस्पताल से संचालक का वीडियो हुआ है वायरल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पारस अस्पताल में 'मॉक ऑक्सीजन ड्रिल' और ऑक्सीजन की कमी से कथित तौर पर 22 लोगों की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी ने भी पूरी घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि इस अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल ने साथ ही लिखा कि भाजपा शासन में ऑक्सीन और मानवता दोनों की भारी कमी है।

वहीं, प्रियंका गांधी ने भी उस वायरल वीडियो को ट्वीट कर पूछा है कि ऐसी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री करते हैं कि उन्होंने ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं और ऐसी अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। ऐसे में 22 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है।

आगरा में 'मौत का मॉक ड्रिल', क्या है पूरा मामला

दरअसल ये पूरी घटना 26 अप्रैल की बताई जा रही है। इससे संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं जिसमें पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन ऑक्सीजन की कमी की बात बता रहे हैं।

इस वीडियो में डॉक्टर जैन ये बात कहते नजर आ रहे हैं कि 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे पांच मिनट के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दी गई थी। डॉक्टर जैन के अनुसार इसका मकसद ये देखना था कि इसमें मरीज किस तरह बच पाते हैं। हालांकि कोविड और गैर कोविड वार्ड में इससे 22 की मौत हो गई।

डॉक्टर जैन कहते हैं, 'ऑक्सीजन की बहुत कमी थी। मोदीनगर में कुछ नहीं था। हम लोगों से अपने मरीजों को घर ले जाने के लिए कह रहे थे लेकिन कोई तैयार नहीं था। इसलिए मैंने प्रयोग करने की सोची। एक मॉक ड्रिल जैसा कुछ। हमने 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद किया। 22 मरीज सांस के लिए संघर्ष करने लगे और उनका शरीर नीला पड़ने लगा। ऐसे में हमें पता चल गया कि अगर ऑक्सीजन नहीं मिला तो वे नहीं बच सकेंगे। इसके बाद आईसीयू वार्ड में बचे 74 मरीजों के परिजनों को खुद ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने के लिए हमने कहा।'

वहीं, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जब अस्पताल संचालक डॉ. जैन से इस घटना पर फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये 26 या 27 अप्रैल का वीडियो है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्टाफ से बात कर रहे थे और इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीकोरोना वायरसआगराकांग्रेसयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों