लाइव न्यूज़ :

Agneepath Protest: बिहार में बम से थाना को उड़ाने की हो रही है योजना? Whatsapp ग्रुप के वीडियो चैट लीक में हुआ खुलासा, AK-47 का भी हुआ जिक्र

By आजाद खान | Updated: June 17, 2022 15:03 IST

'अग्निपथ स्कीम' के विरोध के बीच बिहार में एक थाना को बम से उड़ा देने की योजना बनाई जा रही है। इससे जुड़ी एक वॉट्सएप ग्रुप का चैट लीक हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे'अग्निपथ स्कीम' को लेकर बिहार में भारी विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच बिहार के एक थाना को उड़ाने के लिए योजना बनाने की भी बात सामने आई है। इसे देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है और प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी भी दे रही है।

Agneepath Scheme Protest: 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर आज जहां पूरे देश में बवाल हो रहा है, वहीं बिहार में एक थाना के उड़ाए जाने की भी बात की जा रही है। एबीपी की एक खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को एक वॉट्सएप ग्रुप में यह कहते हुए सुना गया है कि कैसे वे थाने को उड़ाएंगे और इसके लिए कैसा हमला होगा।

उस वॉट्सएप ग्रुप में बातचीत के दौरान यह भी जिक्र किया जा रहा है कि हमले के लिए किन-किन हथियारों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस वॉट्सएप ग्रुप में की गई बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रदर्शनकारी योजना बनाते दिखाई दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी की एक खबर के अनुसार, 'आर्मी ड्रीम बॉयज' नामक एक वॉट्सएप ग्रुप में योजना के तहत बिहार के नवादा के रजौली थाने को उड़ाने की बात कही जा रही है। इसके लिए पिस्टल और एक-47 भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।

आपके बता दें कि इससे पहले नवादा में बीते गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने एक बीजेपी कार्यालय को भी फूंक दिया था। घटना की खबर मिलने के बाद रजौली थाने की पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस तरह के किसी भी घटना का सामना करने के लिए पुलिस तैयार बैठी है। हालांकि पुलिस ग्रुप के एडमिन और इस तरह के चैटिंग करने वाले की तलाश में जुटी है। 

प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई की दी गई है चेतावनी

मामले में बोलते हुए रजौली एसडीएम आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि इस चैट के वायरल होने के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है और गश्ती लगा रही है। उन्होंने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। नवादा की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

पुलिस ने अब तक करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है और बाकी आरोपित प्रदर्शनकारियों की तलाश में लगी है। वहीं पुलिस ने जुलूस निकालने के लिए भी लोगों को मना किया है।  

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारबिहार समाचारPoliceव्हाट्सऐपबम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?