दोपहर के मुख्य समाचारः जुमे की नमाज के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, विमान हादसे में 15 की मौत
By भाषा | Published: December 27, 2019 02:34 PM2019-12-27T14:34:20+5:302019-12-27T14:34:20+5:30
27 दिसंबर को दोपहर के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं।
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सबको साथ लिए बगैर हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती।
- दिल्ली पुलिस प्रदर्शन प्रदर्शनों की आशंका के चलते राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात
- शुक्रवार की नमाज और कुछ संगठनों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान करने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
- कजाकिस्तान विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, 66 अन्य घायल। कजाख्स्तान के अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और कम से कम 66 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से 50 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- ओडिशा नायडू दौरा रद्द खराब मौसम के कारण वेंकैया नायडू की ओडिशा यात्रा रद्द बोलंगिर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी।
- कांग्रेस स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर देश भर में फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ का देगी संदेश। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी।
- भारतीय कुश्ती में चमके दीपक, बजरंग और विनेश का दमदार प्रदर्शन जारी रहा। भारतीय कुश्ती में ज्यादातर शीर्ष पहलवानों ने 2019 में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया लेकिन इनमें सबसे चमकता सितारा दीपक पूनिया रहे जबकि अनुभवी और ओलंपिक दिग्गज सुशील कुमार और साक्षी मलिक का खराब प्रदर्शन जारी रहा।