लाइव न्यूज़ :

दोपहर मुख्य समाचारः कोविड केस 37 लाख के पार, 29 लाख से अधिक लोग ठीक,  सुमित नागल पहले भारतीय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2020 15:09 IST

भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजुकरबर्ग के समक्ष भाजपा के प्रति कथित झुकाव का मामला उठाते हुए दावा किया कि इस मामले में सार्वजनिक तौर पर पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।त्योहार का मुंबई 28 हजार से अधिक प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।विश्व संगठन में सुधार, बहुपक्षवाद और समर्थन की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें याद किया।

बुधवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के समक्ष भाजपा के प्रति कथित झुकाव का मामला उठाते हुए दावा किया कि इस मामले में सार्वजनिक तौर पर पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल गणेशोत्सव त्योहार बेहद सामान्य तरीके से मनाया गया और 11 दिन तक चलने वाले इस त्योहार का मुंबई 28 हजार से अधिक प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता को पूछताछ के लिये बुलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया और विश्व संगठन में सुधार, बहुपक्षवाद और समर्थन की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं। उच्च स्तरीय बैठक के लिए वैश्विक निकाय द्वारा जारी की गई वक्ताओं की तत्कालिक सूची में यह जानकारी सामने आई है।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि बैंक ऋण पुनर्गठन के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वे कोविड-19 महामारी के दौरान किश्तों को स्थगित करने (मोरेटोरियम) की योजना के तहत ईएमई भुगतान टालने के लिए ब्याज पर ब्याज लेकर ईमानदार कर्जदारों को दंडित नहीं कर सकते।

उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी यूनीलीवर ने कहा है कि वह एक अरब यूरो की ‘स्वच्छ भविष्य निवेश पहल’ के तहत 2030 तक स्वच्छता एवं धुलाई उत्पादों में जीवाश्म ईंधन आधारित रसायनों का इस्तेमाल बंद कर देगी।

सुमित नागल यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लान को हराकर पिछले सात वर्षों में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय बन गये। दूसरे दौर में उनका मुकाबला विश्व में नंबर तीन डोमिनिक थीम से होगा।

अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज की 52 गेंदों पर नाबाद 86 रन की पारी की मदद से पाकिस्तान ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को पांच रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करके दौरे का जीत से अंत किया। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया